फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मंदिर में लगा मर्यादित वस्त्र पहनकर आने का बोर्ड, महिलाएं बोलीं- यह सही तरीका

Sun, 11 Jun 2023 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ अखाड़ा परिषद की देवालय, शिवालय, देवी शक्तिपीठों में अमर्यादित वस्त्र पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं महिलाओं का कहना है कि मंदिरों में इसके प्रतिबंध से अपनी सनातन संस्कृति को पूरी तरह से बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
मंदिर में लगा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ अखाड़ा परिषद की देवालय, शिवालय, देवी शक्तिपीठों में अभद्र वस्त्र पहनकर न आने की अपील के बाद मेरठ में भी मंदिरों में इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिर समितियों के द्वारा मंदिरों में होर्डिंग और बैनर लगाकर मर्यादित वस्त्र पहनकर आने का आग्रह किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मेरठ वेस्ट एंड रोड पर स्थित बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ मंदिर में बोर्ड लगाया गया है। इसमें अनुरोध किया है कृपया मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें।

अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अखाड़ा के महामंडलेश्वर महेंद्र दास जी महाराज ने बताया कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी जी द्वारा मंदिरों में प्रवेश के लिए मर्यादित वस्त्र पहनकर आने की आपील की गई है। हरिद्वार स्थित दक्ष मंदिर, टंपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून, नीलकंठ मंदिर ऋषिकेश, हनुमान मंदिर गाजियाबाद में भी होर्डिंग लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
मंदिरों में इसके प्रतिबंध से अपनी सनातन संस्कृति को पूरी तरह से बढ़ाया जा रहा है। - ऋद्धि निवासी नेहरू नगर

मंदिरों में सकारात्मक प्रभाव और माहौल बनेगा
 इससे अब मंदिरों में पारंपरिक व सकारात्मक प्रभाव और माहौल बनेगा।  - डॉ. पलक निवासी वेदव्यासपुरी फेज वन

यह सही तरीका
 हमारे समय में भी काले और फटे कपड़ों को अच्छा नहीं माना गया है। इस बात को लोगों को समझाने का यह सही तरीका है। - अंबिका निवासी शारदा रोड

मुझे खुशी है
मुझे बहुत खुशी है कि इन सब चीजों को बंद किया गया है। जो बहुत जरूरी है। क्योंकि यह हमारी संस्कृति में नहीं है। - भारती निवासी माधवपुरम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें