फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ ब्लास्टर ने रॉयल रेंजरर्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रॉयल रेंजर्स इलेवन और मेरठ ब्लास्टर के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ ब्लास्टर की टीम ने पांच विकेट से जीत प्राप्त की।
रॉयल रेंजर्स इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। इसमें सौरभ चौधरी ने 34 गेंद में 66 रन और अनुज कुमार ने 30 गेंद में 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में श्रीकांत ने तीन विकेट, विकास ने दो, मधुर, आदि, मितुल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ ब्लास्टर की टीम ने 24.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए और 5 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से शशांक ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 62 गेंद में 100 रन बनाए। इसमें उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए। अहान ने भी 37 गेंद में 58 और मनि ने 38 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में शिवा ने दो, सतेंद्र और प्रियांक ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच शशांक को चुना गया। इस मौके पर हनी काजला, रविंद्र, कोच दीपक सिद्धू आदि ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें