फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की 17 रन से जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में समर क्रिकेट कैंप के दौरान चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 17 रन से शानदार जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। इसमें रोनित ने 55, आदित्य यादव ने 39, आयुष ने 38, विशाल ने 36 और दिव्य ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में शौर्य ने 4, पार्थ ने 3, हिमांशु ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। इसमें कुणाल ने 72, शौर्य ने 38, समीर ने 37, पार्थ ने 35, हिमांशु ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी अरहान ने 4, अवि ने तीन, कुश ने दो, दिव्य ने एक विकेट लिया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17 रन से जीत प्राप्त की। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को सब जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों के बीच एक मैच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें