फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: परतापुर थाने में चल रहा भाकियू का धरना समाप्त, गन्ना समिति चुनाव में धांधली की जांच को दिए 10 दिन

Thu, 10 Oct 2024 12:36 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किसानों के बीच पहुंचकर 10 दिन का समय मांग कर जांच के लिए टीम गठित करने की जानकारी दी। इस पर किसानों ने सहमति जता दी। 
विज्ञापन
किसानों के बीच पहुंचे डीएम दीपक मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर थाने पर भारतीय किसान यूनियन का 13 दिनों से चला आ रहा धरना 10 दिनों के लिए स्थगित हो गया। भारतीय किसान यूनियन और किसानों द्वारा गन्ना समिति के चुनाव में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्य जांच समिति बनाई है। जिला प्रशासन ने किसानों से 10 दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा बुधवार देर रात धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। वार्ता के बाद जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किसानों के बीच पहुंचकर 10 दिन का समय मांग कर जांच के लिए टीम गठित करने की जानकारी दी। इस पर किसानों ने सहमति जताते हुए प्रशासन को 10 दिन का समय देकर धरने को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें