फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कंकरखेड़ा थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमकर हंगामा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 04 Apr 2023 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कंकरखेड़ा थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने पर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पैसे लेने व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। बताया गया कि पुलिस नवीन नाम के युवक को देर रात घर से उठा लाई थी। इस दौरान पुलिस ने घर के अन्य सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की। घर का का सारा समान तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने पर मंगलवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व कार्यवाहक थाना प्रभारी की जमकर तीखी नोकझोंक हो गई। दरअसल पुलिस ने रंगदारी के मामले में एक युवक को उठाया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दबिश के नाम पर युवक के घर पर तोड़फोड़, अभद्रता व मारपीट कार्रवाई करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगला ताशी निवासी सोनू सैफी पुत्र असगर सैफी ने एक युवक पर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए सोमवार शाम तहरीर दी थी। पुलिस ने सोमवार देर रात ही तहरीर के आधार पर शिवलोक पुरी निवासी सोनू पुत्र भगवत प्रसाद को हिरासत में ले लिया था। नवीन ने पुलिस को बताया कि वह सोनू के साथ प्रॉपर्टी का काम करता था।

यह भी पढ़ें:  Umeshpal Murder Case: अतीक का बेटा असद भी आया था मेरठ, बहनोई अखलाक के खिलाफ अब होगी ये बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सोनू ने धोखाधड़ी करते हुए सरधना रोड स्थित किंग्स पार्क कॉलोनी के 140 गज के मकान को 70 लाख में बेच दिया था। पीड़ित युवक कई दिनों से सोनू से अपने पैसे मांग रहा था। जिस पर सोनू पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। सोमवार शाम सोनू ने रंगदारी का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी थी।

पुलिस ने सोमवार देर रात नवीन के घर पर दबिश दी। परिजनों का आरोप है कि दबिश के नाम पर पुलिस ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। परिजनों के साथ जमकर अभद्रता की। वही मकान के बाहर लगे सीसीटीवी, डीवीआर, मोबाइल व लैंडलाइन फोन भी तोड़ दिए।

मंगलवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। वहीं पुलिस पर पैसे लेने का आरोप भी लगाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस की जमकर नोकझोंक हुई। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में लिया गया था। पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप गलत लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें