आरोप है कि सोनू ने धोखाधड़ी करते हुए सरधना रोड स्थित किंग्स पार्क कॉलोनी के 140 गज के मकान को 70 लाख में बेच दिया था। पीड़ित युवक कई दिनों से सोनू से अपने पैसे मांग रहा था। जिस पर सोनू पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। सोमवार शाम सोनू ने रंगदारी का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी थी।
पुलिस ने सोमवार देर रात नवीन के घर पर दबिश दी। परिजनों का आरोप है कि दबिश के नाम पर पुलिस ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। परिजनों के साथ जमकर अभद्रता की। वही मकान के बाहर लगे सीसीटीवी, डीवीआर, मोबाइल व लैंडलाइन फोन भी तोड़ दिए।
मंगलवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। वहीं पुलिस पर पैसे लेने का आरोप भी लगाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस की जमकर नोकझोंक हुई। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में लिया गया था। पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप गलत लगाया जा रहा है।