व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
आत्मनिर्भर भारत में व्यापारियों और उद्यमियों का अहम योगदान है। पश्चिम उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति समृद्ध हो और विश्व को रोजगार प्रदान करे इसी उद्देश्य के साथ यह आयोजन किया गया है। प्रदेश और केंद्र सरकार व्यापारी हित में ही कार्य कर रही है। सम्मेलन में मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, बागपत के व्यापारी शामिल होने पहुंचे।
उधर, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के सामने व्यापारियों के हित की बात रखी गईं। अब तक सरकार के द्वारा व्यापारी हित में कार्य किए गए हैं। जीएसटी विभाग की बहुत सी समस्याएं 2017-18 बनी हुई हैं।
विभाग द्वारा नोटिस भेजे जा रहे हैं। पूर्व में कहा गया कि पिछले सत्र के बारे में पूछा नहीं जाएगा। जीएसटी पोर्टल सही ढंग से कार्य नहीं कर रहा है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन में व्यापारी की मन की बात सुनी जाएगी यह पहली बार संभव हो पाया है। इंस्पेक्टर राज से व्यापारी को छूट मिलनी चाहिए। व्यापारी के उत्पीड़न को रोकने के लिए सरकार द्वारा बहुत से प्रयास किए गए हैं। अभी भी कुछ विषय हैं जिनपर विचार किया जाना आवश्यक है।