फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : बाइक सवार युवकों ने सड़क पार करते व्यक्ति को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Mon, 12 Jul 2021 08:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सूचना पर टीपी नगर थाने के दरोगा राजकुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क पार करने वाले व्यक्ति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर बाइक सवार युवकों ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह व्यक्ति उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चारों को केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बागपत अड्डे की ओर से डिस्कवर बाइक पर तीन युवक बेहद तेज रफ्तार में दिल्ली रोड पर आ रहे थे। तभी बहादुर मोटर्स के निकट उन्होंने सड़क पार कर रही व्यक्ति को एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह व्यक्ति उछलकर दूर जा गिरा। आंख और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गए और वह व्यक्ति बेहोश हो गया।

बाइक सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर टीपी नगर थाने के दरोगा राजकुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क पार करने वाले व्यक्ति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें