सूचना पर टीपी नगर थाने के दरोगा राजकुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क पार करने वाले व्यक्ति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर बाइक सवार युवकों ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह व्यक्ति उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चारों को केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बागपत अड्डे की ओर से डिस्कवर बाइक पर तीन युवक बेहद तेज रफ्तार में दिल्ली रोड पर आ रहे थे। तभी बहादुर मोटर्स के निकट उन्होंने सड़क पार कर रही व्यक्ति को एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह व्यक्ति उछलकर दूर जा गिरा। आंख और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गए और वह व्यक्ति बेहोश हो गया।
बाइक सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर टीपी नगर थाने के दरोगा राजकुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क पार करने वाले व्यक्ति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में जुटी है।