फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सब्जी मंडी में मधुमक्खियों का हमला, दहशत में रहे दुकानदार, आधा घंटा शॉल ओढ़े बैठा रहा परिवार

Thu, 14 Nov 2024 12:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सहारनपुर में सब्जी मंडी से गुजर रहे लोगों पर मधुमिक्खयों ने अचानक से हमला कर दिया। हमला होते ही दुकानदारों ने दोनों तरफ गाड़ियां लगाकर रास्ते बंद किए लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं बाइक सवार एक परिवार को मधुमिक्खयों से बचने के लिए शाॅल ओढ़े हुए आधे घंटे तक बैठे रहना पड़ा। 
विज्ञापन
शाॅल ओढ़कर बचाई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में दिल्ली रोड पर सब्जी मंडी में लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। एक परिवार के तीन सदस्य करीब आधे घंटे तक मधुमक्खियों से बचने के लिए शॉल ओढ़कर दुकान के बाहर बैठे रहे। मधुमक्खियों के हमले से लोगों में अफरा-तफरी मच रही। दुकानदारों ने सब्जी मंडी की तरफ आने वाले दोनों रास्तों को गाड़ियां लगाकर बंद कर दिया। 

विज्ञापन


पेड़ पर लगा था मधुमक्खी का छत्ता
दिल्ली रोड पर डीआईजी आवास के पास फल एवं सब्जी मंडी है। मंडी में एक परचून की दुकान के बाहर पेड़ पर मधुमक्खी का छाता लगा हुआ है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक छत्ते से मधुमक्खी उड़ गईं।

यह भी पढ़ें: Meerut: गालीबाज चाैधरी ने डायल-112 का बनाया घनचक्कर, 10 महीने 434 बार फोन कर बुलाई पुलिस, अब हुई बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में आ गए सब्जी खरीदने वाले लोग
बताया कि आज सुबह लोग सब्जी खरीद रहे थे कि मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। जो लोग फल-सब्जी खरीदने आए थे, वह दहशत में आ गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग सब्जी और फल छोड़कर इधर-उधर भागने लगे।

दिल्ली रोड निवासी शिक्षक अमित अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आए थे। वह अपने परिवार के साथ करीब आधे घंटे तक दुकान के बाहर शॉल ओढ़कर बैठे रहे, ताकि मधुमक्खी के हमले से बच सकें। मधुमक्खियों ने करीब 15 से 20 लोगों पर हमला किया।

सब्जी मंडी में पसरा सन्नाटा
गनीमत यह रही कि किसी को अस्पताल ले जाने की नौबत नहीं आई। सब्जी मंडी में सन्नाटा पसर गया। साथ ही दिल्ली रोड और अहमद बाग कॉलोनी जाने वाले रास्तों को गाड़ी खड़ी कर बंद करा दिया, ताकि लोगों की आवाजाही न हो सके।

दुकानदारों ने संबंधित विभाग को फोन कर जानकारी दी गई। वहीं मधुमिक्खयां शांत नहीं हुई तो दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाई और अपनी दुकानों के बाहर धुआं कर दिया। तब जाकर मधुमिक्खयां शांत हुईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें