फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बार चुनाव: नामांकन आज, मास्क अनिवार्य, न्यायिक कार्य नहीं करेंगे अधिवक्ता

Wed, 18 Nov 2020 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन कचहरी स्थित पं. नानक चंद सभागार में बुधवार सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मंगलवार को एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी की बैठक में नामांकन के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


नामांकन करने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थक यदि मास्क लगाकर नहीं आए तो उनका नामांकन स्वीकार नहीं होगा। सभी प्रत्याशियों को नामांकन के लिए अपना नवीनतम फोटो व बार काउंसिल द्वारा जारी सीओपी प्रमाणपत्र की छायाप्रति लानी होगी। नामांकन के चलते बुधवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।

महावीर-सचिन का पैनल घोषित
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार को पं. नानक चंद सभागार में आयोजित बैठक में महावीर त्यागी-सचिन चौधरी पैनल घोषित किया गया। पैनल में अध्यक्ष पद पर महावीर त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्याम सुंदर गुप्ता व लिली यादव उर्फ यशोदा यादव, महामंत्री पद पर सचिन चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज सोम, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर मो. इरशाद, पुस्तकालय पद पर रविंद्र वर्मा व संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर शिवम गुप्ता की घोषणा की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता चौ. स्वर्ण सिंह व संचालन पूर्व अध्यक्ष जीएस धामा ने किया। बैठक में अजय त्यागी, गजेंद्र पाल सिंह, सतीश चंद्र गुप्ता, तरुण ढाका, अजय वर्मा, केपी मालिक, अब्दुल जब्बार खान, शैलेंद्र श्रीवास्तव, नेपाल सोम, नरेंद्र सिंह, धर्मवीर पुंडीर, रऊफ उल हसन अंसारी, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा
मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री नरेश दत्त शर्मा ने बताया कि मेरठ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता एवं पूर्व महामंत्री आनंद प्रकाश सिंघल के निधन पर पं. नानक चंद सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मांगे राम ने की। शोक प्रस्ताव के बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें