फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गोकशी देख भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता, जमकर हंगामा, पठान फिल्म का भी विरोध, दी बड़ी चेतावनी

Thu, 26 Jan 2023 05:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : गोकशी देख बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उधर, पठान फिल्म का भी जमकर विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
गोकशी का विरोध करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव खोड दयालपुर में गोकशी का मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों को खेतों में गोवंश के अवशेष पड़े दिखाई दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। वहीं सूचना मिलने के बाद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। साथ ही थाना पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


बताया गया कि गांव खोड दयालपुर में खेतों में गोवंश के भारी मात्रा में अवशेष पड़े दिखाई दिए, जिसके बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। वहीं मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई।

वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कार्याध्यक्ष विहिप, हरविंदर छाबड़ा ने गोकशी करने वाले लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तार कर मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता शांत हुए और जेसीबी बुलाकर अवशेषों को दबाया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे की लाश देख कांप उठा कलेजा, 22 दिन पहले हुआ था लापता, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन

पठान फिल्म का विरोध, दी ये चेतावनी

मेरठ में पीवीएस मॉल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर शाहरुख खान की पठान फिल्म का विरोध किया गया। इस दौरान मल्टीप्लेक्स के मैनेजर नरेश को धरने पर बुलवाया गया और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दें कि मेरठ के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्म नहीं देखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि भगवा का अपमान किया है, हमारे देश एवं हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाई है। ऐसी फिल्म को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कौन है शाहिद मंजूर: लखनऊ हादसे से सुर्खियों में आया नाम, पढ़ें राजनीति सफर से परिवार तक के बारे में सब कुछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें