फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: व्हाट्सएप पर डीएम मेरठ का फोटो लगाकर धोखाधड़ी का प्रयास, पुलिस से की शिकायत

Fri, 24 Jun 2022 10:17 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मोबाइल नंबर 8184946591 से व्हाट्सएप चलाकर इस पर डीएम मेरठ दीपक मीणा की फोटो डीपी पर लगाई गई। इसी नंबर से कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार को मैसेज भेजकर उनसे कुछ रकम और गिफ्ट की मांग की गई।
विज्ञापन
व्हाट्सएप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ डीएम दीपक मीणा का फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर धोखाधड़ी का प्रयास किया गया। कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर रकम और गिफ्ट मांगे गए। मामला डीएम की जानकारी में आया तो तुरंत ही पुलिस से शिकायत की गई। साथ ही इस मामले में सूचना विभाग की ओर से भी सचेत रहने और कोई पैसा ट्रांसफर नहीं करने का मैसेज दिया गया। फिलहाल आरोपी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है और न ही नंबर बंद कराया जा सका है।

विज्ञापन


मोबाइल नंबर 8184946591 से व्हाट्सएप चलाकर इस पर डीएम मेरठ दीपक मीणा की फोटो डीपी पर लगाई गई। इसी नंबर से कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार को मैसेज भेजकर उनसे कुछ रकम और गिफ्ट की मांग की गई। कुछ लोगों ने संदेह होने पर इसी नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि नंबर इस्तेमाल में नहीं है और कोई कॉल इस नंबर पर नहीं गई।

यह भी पता चला कि यह नंबर आंध्र प्रदेश में संचालित है। इसके बाद डीएम मेरठ दीपक मीणा को कॉल करके सूचना दी गई। तुरंत ही इस मामले में एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी को जानकारी दी गई और इसके बाद साइबर सेल व सर्विलांस टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। हाल ही में रामपुर और गोरखपुर के डीएम की फोटो लगाकर भी व्हाट्सएप पर रुपये मांगने का मामला आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कार्रवाई के लिए सर्विलांस और साइबर सेल को लगाया गया है। जल्द ही धरपकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी मेरठ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें