फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जुर्रानपुर फाटक पर कार से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, नोएडा के दो बिल्डर गिरफ़्तार, एक फरार

Sun, 15 Nov 2026 12:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जुर्रानपुर फाटक पर गलत दिशा से कार निकालने से रोकने पर कांस्टेबल पुष्पेंद्र और अरुण कुमार को कुचलने की कोशिश की गई। साथ ही गालीगलौज भी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, इनका तीसरा साथी भाग गया।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित जुर्रानपुर फाटक पर गलत दिशा से कार निकालने से रोकने पर नोएडा निवासी बिल्डर गौतम राघव, संदीप और उनके एक साथी ने यातायात पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि जुर्रानपुर फाटक पर यातायात कांस्टेबल पुष्पेंद्र और अरुण कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। फाटक जाम लग रहा था। इसी दौरान नोएडा निवासी कार सवार गौतम राघव, संदीप व एक अन्य युवक वहां पहुंचे और गलत दिशा से कार निकालने लगे। पुलिसकर्मियों के रोकने पर वे भड़क गए और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज व मारपीट करने लगे।
 
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तेज रफ्तार कार पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की। दोनों कांस्टेबल किसी तरह कार की चपेट में आने से बच गए। इस दौरान आरोपियों के उत्पात से सड़क पर जाम लग गया। कांस्टेबल पुष्पेंद्र की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी देखें...
यूपी: 'अखिलेश वहां जा रहे हैं जहां हमारे बुजुर्गों ने 400 साल नमाज पढ़ी', ओवैसी ने सपा मुखिया पर बोला हमला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें