फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'अखिलेश वहां जा रहे हैं जहां हमारे बुजुर्गों ने 400 साल नमाज पढ़ी', ओवैसी ने सपा मुखिया पर बोला हमला

Sun, 15 Nov 2026 12:01 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ के नौचंदी मैदान में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा की। ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या जा रहे हैं। मगर सहारनपुर में मस्जिद तोड़ी गई, वहां नहीं गए। जबकि चंद्रशेखर नमाज को लेकर मुस्लिमों के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन
मेरठ जनसभा में बोलते ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नौचंदी मैदान में जनसभा की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

उन्होंने कहा कि एक तरफ अखिलेश यादव हैं, जो सहारनपुर में मस्जिद शहीद होने और श्रावस्ती व बहराइच में मदरसे तोड़े जाने पर वहां नहीं गए, लेकिन अब वहां जाने वाले हैं, जहां हमारे बुजुर्गों ने 400 साल नमाज पढ़ी थी। दूसरी तरफ, चंद्रशेखर आजाद हैं, जो ईद की नमाज से रोके जाने पर मुस्लिमों के लिए वहां खड़े हो जाते हैं और लोग नमाज अदा करते हैं। अब अवाम को तय करना है कि उन्हें अखिलेश यादव को चुनना है या चंद्रशेखर आजाद को।
 

आजाद समाज पार्टी (आसपा) से गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश में अपनी इस पहली रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अब हम किसी के सामने सिर नहीं झुकाएंगे और न ही दरी बिछाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से सूबे के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर आजाद बनेंगे। 
ओवैसी ने कहा कि यदि कांग्रेस और सपा चाहें, तो वे भी उनके गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। बताया कि किसी इमरजेंसी की वजह से चंद्रशेखर आजाद रैली में नहीं आ सके, उनकी जगह भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह रैली में पहुंचे और मंच साझा किया।
 

आसपा सांसद चंद्रशेखर के ससुर का बीमारी से निधन
आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना के सांसद चंद्रशेखर के ससुर वीरेंद्र सिंह (72) का बीमारी के चलते शनिवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भोपा बस स्टैंड स्थित श्मशान घाट पर किया गया। आसपा अध्यक्ष अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 

आजाद समाज पार्टी के मीडिया प्रभारी दीपक राणा ने बताया कि वीरेंद्र सिंह मूल रूप से जनपद के गांव कुटबा के निवासी थे। बताया कि वह काफी दिनों से सुभाषनगर रेलवे फाटक के सामने स्थित आवास पर रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था।
 
विज्ञापन

बताया कि बीमारी के चलते शनिवार को उनका निधन हो गया। भोपा स्टैंड के समीप स्थित श्मशान घाट पर उनके शव को बड़े बेटे सचिन ने मुखाग्नि दी। बताया कि परिवार में पत्नी और एक बेटा एवं बेटी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कमल वालिया, भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपकार बावरा शामिल रहे।

ये भी देखें...
बागपत: मौत के बाद नहीं, जीते जी तेरहवीं कर रहे 80 साल के बलजोर सिंह, 900 लोगों को कराया भोज; ये है वजह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें