फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेना और वन विभाग ने तीन दिन जंगल की खाक छानी पर नहीं मिला तेंदुआ, लोगों में दहशत

Sun, 15 May 2022 05:12 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में सेना और वन विभाग की टीम के खूब तलाश किए जाने के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका। हाल ही में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
मेरठ न्यूज, यूपी न्यूज, सिटी न्यूज, लेटेस्ट न्यूज, - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रुड़की रोड पर तेंदुए के घूमने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सेना और वन विभाग की टीम के खूब तलाश किए जाने के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं स्थानीय लोगों में तेंदुए के क्षेत्र में होने की खबर के बाद दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 
शहर रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी के पास जंगल में सेना ने तेंदुए कि घूमने की सूचना दी थी। वन विभाग और सेना ने लगातार तीन दिन तक क्षेत्र में तेंदुए की निगरानी की लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: Meerut:  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले-पूर्वजों की गलती के कारण 1947 में नहीं हुआ पूर्ण आबादी का विभाजन
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जंगली बिल्ली के देखे जाने के कारण बहम की स्थिति उत्पन्न हुई है।

जिला वन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में कांबिंग करने पहुंच गई थी। तीन दिन तक लगातार प्रयास करने के बावजूद पीएसी के पास कहीं पर भी तेंदुआ नहीं मिला है। आसपास के लोगों को तेंदुए से बचाव के भी रास्ते बता दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें