मुजफ्फरनगर में दो फैक्टिरयों पर लगा जुर्माना
मुजफ्फरनगर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण की शिकायत मिलने के बाद मुजफ्फरनगर की दो फैक्टिरयों पर जुर्माना लगाया है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह के मुताबिक जनसठ रोड स्थित विनायक इंडस्ट्रीज पर 6,250 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाया गया है। वहीं एक अन्य मामले में बोर्ड ने जॉली रोड पर ब्राउन शुगर की एक फैक्ट्री पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया गया कि ये कंपनियां अपने उत्पादन में प्लास्टिक कचरे का उपयोग करती है, जिससे प्रदूषण होता है।
यह भी पढ़ें: गजब हाल: मंत्री 10 मिनट तक गूगल पर खोजते रहे मंगलपांडे का मेरठ से नाता, पढ़िए पूरा अपडेट
रातें सर्द, न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे
पश्चिमी यूपी में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। रातें सर्द होने लगी हैं और तापमान सामान्य से नीचे आ रहा है। पिछले पांच दिन से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चल रहा है। अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा, दिन में हवाएं चलेंगी और रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड में और इजाफा होगा।