फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आकंक्षा सिवाय ने सीडीएस में हासिल किया छठा स्थान, अनन्या शर्मा का NDA में हुआ चयन

Mon, 12 Sep 2022 11:43 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत मेरठ की आकंक्षा सिवाय ने सीडीएस में छठा स्थान प्राप्त किया है। वहीं अनन्या शर्मा ने एनडीए में चयनित हुई हैं। मेरठ की बेटियों के सेना में नाम रोशन करने को लेकर उन्हें  लोग बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
आकंक्षा व अनन्या दाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत बराला गांव की रहने वाली आकांक्षा सिवाय ने सीडीएस में छठा स्थान प्राप्त किया है। उनके चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय स्थित कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेंस एकेडमी की छात्रा अनन्या शर्मा का एनडीए में चयन हो गया है। 

विज्ञापन


आकांक्षा ने सीडीएस में हासिल किया छठा स्थान
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत मेरठ के दौराला क्षेत्र के बराला गांव की रहने वाली आकांक्षा सिवाय ने सीडीएस में छठा स्थान प्राप्त किया है। अभ्युदय के कोर्डिनेटर डा. मेघराज सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत मेरठ प्रदेश का पहला ऐसा मंडल है जिसमें सर्वाधिक छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।

अभी तक 184 से अधिक विद्यार्थी चयनित हो चुके हैं। आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय पिता यशपाल सिवाच, माता मुकेश सिवाच, बड़े भाई अमित सिवाच और योजना के अधिकारियों को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्होंने दो घंटे अंग्रेजी और दो घंटे फ्री यूट्यूब चैनल के द्वारा भी तैयारी की। कोरोना के दौरान पिता की नौकरी छूट गई थी इसलिए घर पर बोझ न पड़े उन्होंने नौकरी भी की। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा, अपर आयुक्त चैत्रा वी और सीडीओ शशांक चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: बागपत सीएम दौरा: मुख्यमंत्री ने इन अफसरों पर जताई सख्त नाराजगी, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

अनन्या शर्मा का एनडीए में चयन
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय स्थित कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेंस एकेडमी की छात्रा अनन्या शर्मा का एनडीए में चयन हो गया है। एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी ने बताया कि अनन्या ने प्रशिक्षकों के निर्देश में कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त की है।

एकेडमी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सेना में रोजगार के लिए एसएसबी, एनडीए, वायु सेना, नौसेना, सेना, तटरक्षक बल आदि में प्रवेश प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।  ग्रुप संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने शुभकामनाएं दी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें