उसने शनिवार रात को मौका देखकर हथकड़ी खोल दी और थाने से भाग गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को दिनभर पुलिसकर्मी आरोपी की तलाश में दबिश देते रहे, लेकिन वह पकड़ नहीं गया। उधर, आरोपी युवक के परिजनों ने पुलिस पर कई दिन से हिरासत में रखने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीओ युवराज सिंह का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गईं हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पहले भी थानों से भाग चुके आरोपी
रमाला थाने से आरोपी के भागने की घटना पहली बार नहीं हुई है। बल्कि इससे पहले भी आरोपी थाने से भाग चुके हैं। बागपत कोतवाली से कई साल पहले हवालात की दीवार उखाड़कर आरोपी भाग गए थे। जिसमें कई पुलिस कर्मी सस्पेंड हुए थे। वहीं पिछले साल ही बड़ौत कोतवाली से दहेज हत्या का आरोपी दीवार कूदकर फरार हो गया था। इसमें भी कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी।