फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदी हरकत का मामला: वरिष्ठ वकील की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, चैंबर में करता था अश्लीलता की हदें पार

Wed, 21 Jun 2023 12:53 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

गंदी हरकत का मामला : वरिष्ठ वकील रमेश चंद गुप्ता की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। बताया गया कि आरोपी वकील चैंबर में अश्लीलता की हदें पार करता था।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के अश्लील वीडियो वायरल के मामले में जांच अधिकारी को बदल दिया गया है। अभी तक मामले की जांच दौराला थाने के एसआई अबरार अहमद कर रहे थे, लेकिन अब उनके स्थान पर अपराध निरीक्षक सतेंद्र सिंह को जांच सौंपी गई है। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस अधिकारी कोई भी लापरवाही नहीं करना चाहते।

विज्ञापन


यह मामला लखनऊ तक पहुंच चुका है। इसके चलते ही जांच अधिकारी बदला गया है। उधर, आरोपी अधिवक्ता का पहला मोबाइल बंद था और दूसरे मोबाइल की लोकेशन कई दिन पहले हरिद्वार में मिली थी। इसके बाद से मोबाइल बंद आ रहे हैं। उसकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रही है। गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

भाजपा नेताओं पर लगे आरोपों की चल रही जांच
पीड़ित किशोरी ने अपने बयान में दो भाजपा नेताओं पर भी आरोप लगाए थे। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना कि किशोरी ने जो आरोप दो अन्य लोगों पर लगाए हैं, उनको लेकर सबूत तलाशे जा रहे हैं। अभी तक दोनों को आरोपी नहीं बनाया गया।

साइबर सेल ने की रिपोर्ट तैयार, अब एफएसएल में होगी जांच
पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता के ऑफिस से लैपटॉप और सीपीयू बरामद किया था। अभी तक उनकी जांच साइबर सेल कर रही थी। उसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। अब आगे की जांच गाजियाबाद फॉरेंसिक साइंस लैब में कराई जाएगी। हालांकि अभी तक साइबर सेल की रिपोर्ट और लैपटॉप व सीपीयू लैब में नहीं भेजे गए है।

ये है मामला
अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उसकी सदस्यता समाप्त कर दी थी। रमेश चंद गुप्ता के कई वीडियो सामने आए। एक वीडियो में रमेश चंद अपने ऑफिस में काम करने वाली युवती के साथ अश्लीलता करता दिख रहा है। दूसरे वीडियो में वह चैंबर पर टाइपिंग का कार्य करने वाली दूसरी किशोरी के साथ खड़ा हुआ है। अश्लीलता वाला वीडियो वायरल होने के बाद टाइपिंग वाली किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। 

वहीं, किशोरी के भाई ने दौराला थाने में 27 मई को उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे बरामद करके कोर्ट में 164 के बयान कराए। इसके बाद पुलिस ने रमेश चंद गुप्ता को पॉक्सो एक्ट की धारा में नामजद कर लिया। दो भाजपा नेताओं का भी किशोरी ने नाम लिया है, उनके बारे में जांच चल रही है। वहीं, किशोरी पर भी वीडियो में नजर आ रही युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर वाद दायर करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

फरार अधिवक्ता की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशोरी के बयान में जो दो अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए थे, उनके खिलाफ सबूत तलाशे जा रहे हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

यह भी पढ़ें: UP: ऐतिहासिक स्थानों के बदले जाएंगे नाम, निगम की बैठक में प्रस्ताव पास, जानिए- बेगमपुल-ईव्ज चौराहे के नए नाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें