फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पति को मोबाइल पर मिली ऐसी वीडियो, देखते ही उड़े होश, पत्नी को घर से निकाला, थाने पहुंची पीड़िता

Sat, 14 Jan 2023 04:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो बना लिया। युवती की शादी के बाद आरोपी ने पति को वीडियो भेज दी।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विवाहिता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही उसके पति को भी भेज दिया। पति ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और और तहरीर दी। देर शाम तक पीड़िता का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया था।

विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने तहरीर में बताया कि शादी से पूर्व पड़ोसी युवक ने घर पर अकेली पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि तीन माह पूर्व उसका विवाह मुजफ्फरनगर के एक गांव में हुआ था। वह मायके आई तो आरोपी ने उसके बाद भी कई बार दुष्कर्म किया। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मकर संक्रांति का ये है शुभ मुहुर्त, मेरठ में फिर दिखा तेंदुआ, समाज सेविका ने इच्छा मृत्यु

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता से कई बार रुपये भी ऐंठे। करीब एक सप्ताह पूर्व रुपये न मिलने पर आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी ने उसके पति को भी यह वीडियो भेज दिया। पति ने वीडियो देखने के बाद पत्नी को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मायके पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पीड़िता को लेकर मुल्हेड़ा चौकी पहुंचे। 

आरोप है कि चौकी प्रभारी ने आरोपी पक्ष से मिलकर पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बनाया। पीड़िता शुक्रवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची और दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। लेकिन देर शाम तक थाना प्रभारी पीड़ित पक्ष से तहरीर बदलवाते रहे।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के प्रभाव के चलते मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें