फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : सरधना में पीएसी के वाहन व ईको कार की आमने-सामने की भिडंत, एक की मौत

Tue, 17 Aug 2021 02:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस ने बताया कि मृतक बपारसी का रहने वाला 28 वर्षीय सोनू पुत्र सुभाष है। हादसे के बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में मंगलवार सुबह मेरठ करनाल हाईवे पर गांव बपारसी के नजदीक एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसर मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बपारसी में पीएसी के वाहन और मारुति इको कार की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जानकारी लगने पर ग्रामीण मौके पर इक्ट्ठा हो गए और युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

पुलिस ने बताया कि मृतक बपारसी का रहने वाला 28 वर्षीय सोनू पुत्र सुभाष है। हादसे के बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें