प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश में बनाए जा रहे पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट बोर्ड के लिए उपकरण खरीद में घोटाले का सरकार पर आरोप लगा रही है। मंगलवार को इस कथित घोटाले के खिलाफ AAP पदाधिकारी राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को मेरठ कमिश्नरी पर भी आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
मेरठ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क पर इकट्ठा होकर जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में यूपी में जीवन रक्षक मेडिकल उपकरणों की खरीद में करोड़ों के घोटाले को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया।
इस दौरान कमिश्नरी पार्क पर एकत्र हुए आप पार्टी कार्यकर्तााओं का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष श्याम को चौधरी ने कहा कि कोविड 19 की दूसरी लहर ने यूपी की जनता को बुरी तरह से तोड़ कर रख दिया है। लाखों लोगों ने अपनों को खोया है, लाखों के घर बर्बाद हो गए, टूटती हुई सांसो के बीच ऑक्सीजन बेड और इलाज के लिए हर इंसान एक खौफनाक अनुभव से गुजरा है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकारी वस्था और संवेदनशीलता भी खुलकर सामने आई है जिसकी वजह से मौतों और बदहाली का सिलसिला और बड़ा होता गया। यहां तक की लाशों के अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं बची।
यह सब हमें एक बड़ा सबक देकर गया है, ताकि हम आने वाले खतरे से निपटने के लिए तैयारी करें और कोरोना की तीसरी लहर जिसकी आशंका जताई जा रही है इससे बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे इसके लिए पहले से अस्पतालों को तैयार कर लें, लेकिन यूपी में इन तैयारियों की आड़ में एक बड़े घोटाले को अंजाम दे दिया गया। जिसके दस्तावेज चीताते हैं कि इसमें शीर्ष स्तर के अधिकारी सीधे तौर पर शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी में बच्चों के वेंटिलेटर सहित तमाम अन्य जीवन रक्षक उपकरण खरीदे जा रहे हैं, लेकिन प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा द्वारा जारी एक अजीबोगरीब आदेश में इनकी खरीद के लिए टेंडर या बिल्डिंग की बाध्यता खत्म कर चहेती कंपनियों से खरीद का इशारा किया गया है। इस आदेश के जरिए इन उपकरणों को बाजार से अत्यधिक ज्यादा कीमत पर खरीदा जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में आम आदमी के पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।