राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुष्मा सिंह मंगलवार को मेरठ पहुंची। यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कोरोना टीकाकरण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वह मेडिकल कॉलेज निरीक्षण करने पहुंची। टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। टीकाकरण के लिए लोगों को धूप में खड़ा देख नाराज हो गईं। उन्होंने महिलाओं के लिए बनाई गए पिंक बूथ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने प्राचार्य से नाराजगी जाहिर की। कहा कि ये क्या व्यवस्था है। वह जिला महिला चिकित्सालय एवं महिला थाना का भी निरीक्षण करेंगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इसके बाद वह जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए जाएंगी।