फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सोने का मोती दिखाकर युवक से आठ लाख ठगे, हकीकत पता चली तो पांव तले खिसकी जमीन

Tue, 09 Jul 2024 04:18 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोने की माला बेचने के नाम पर मुजफ्फरनगर के युवकों से आठ लाख रुपये ठग लिए गए। युवकों ने मेरठ से सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोने की माला बेचने के नाम पर मुजफ्फरनगर के युवक से तीन ठगों ने आठ लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों में एक महिला भी शामिल थी। पीड़ित ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी चौक निवासी परवेज खान पुत्र इरशाद खान ने बताया कि 26 जून को किसी काम से वह खतौली गया था। वहां बस स्टाॅप के पास करीब लड़का(25) मिला। उसने चांदी का सिक्का और सोने का मोती दिखाया।

बताया कि सिक्का और सोने का कुछ सामान अलीगढ़ में मेट्रो की खोदाई में मिला है। मुझे रुपये की आवश्यकता है। उसने एक लंबी मोती की माला से दो मोती तोड़कर दिए और कहा कि ये सोने के हैं। एक चांदी का सिक्का दिया और इन्हें चेक कराने के लिए कहा। 

युवक ने अपना नाम सोनू प्रजापति बताकर अपना मोबाइल नंबर दिया। परवेज ने मुजफ्फरनगर जाकर मोती और सिक्का चेक कराया तो वह असली निकले। इस पर उसे युवक पर विश्वास हो गया। वह उसके मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क करता रहा। सोने की माला का आठ लाख में सौदा तय हो गया। उसने परिचितों और परिजनों से रुपये का इंतजाम किया। 

यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
विज्ञापन

चार जुलाई को युवक ने रुपये लेकर उसे मेरठ में जीरो माइल पर रुड़की रोड पर बुलाया। वहां दो पुरुष और एक महिला मिले। इन लोगों ने उसे सोने की माला बताकर एक पोटली दी। उसने चौराहे पर इसे खोलकर देखा और आठ लाख रुपये नकद दे दिए। 

उसने घर पर माला चेक कराई तो वह नकली थी। ठगी का अहसास होने के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि इससे पहले भी शहर में सोने के आभूषण बदलने सहित अन्य तरीकों से लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इनमें बहुत से ठग अब तक नहीं पकड़े गए हैं और वे गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें