फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप: युवतियों के फोटो दिखाकर जिस्मफरोशी का आरोप, मैनेजर हिरासत में

Tue, 09 Jul 2024 11:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पुलिस ने सोमवार शाम एक सैलून में छापेमारी की। यहां पुलिस ने सैलून संचालिका को परिजनों को साैंप दिया जबकि मैनेजर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। सैलून में जिस्मफरोशी की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
सैलून में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पुरानी मोहनपुरी स्थित गैलेक्सी यूनिसेक्स सैलून में जिस्मफरोशी की शिकायत पर सीओ के नेतृत्व में सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार शाम छापा मारा। सैलून की महिला संचालिका और मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


सैलून को बंद कराकर एसीएम को रिपोर्ट दे दी गई है। स्थानीय पार्षद और लोगों ने हंगामा करते हुए सैलून में आठ सौ रुपये में जिस्मफरोशी कराए जाने की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि लोगों को महिलाओं के फोटो दिखाकर गंदा काम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

विज्ञापन

सैलून में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुरानी मोहनपुरी में गैलेक्सी यूनिसेक्स सैलून है। सैलून के बाहर भाजपा पार्षद उत्तम सैनी के नेतृत्व में आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सैलून में स्पा सेंटर के नाम पर गलत काम कराया जा रहा है। लोगों को लड़कियों के फोटो दिखाकर जिस्मफरोशी कराई जा रही है।

उत्तम सैनी ने पुलिस को बताया कि उसने एक युवक को सैलून में स्टिंग के लिए भेजा था। उसको सात-आठ लड़कियों के फोटो दिखाए गए। कहा कि आठ सौ रुपये में आपको इनमें से कोई भी लड़की मिल जाएगी। इसके बाद सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने थाना पुलिस के साथ छापा मारा।
विज्ञापन

सैलून की गतिविधियां बताते लोग - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बताया कि पुलिस के आने से पहले कई लड़कियां सैलून से निकलकर चली गईं। पुलिस सैलून संचालिका महिला और मैनेजर को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले गई। परिजनों को बुलाकर महिला को उसके सुपुर्द कर दिया।

मैनेजर को हिरासत में लेकर पुलिस ने सैलून को बंद करा दिया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि सैलून किराए पर है या इनकी अपनी प्रॉपर्टी है। कालोनी के लोगों से बात की रही है। एसीएम को रिपोर्ट भेज दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें