फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: मखदूमपुर गंगा मेले में भक्ति-मस्ती का अनूठा संगम, बस गई तंबुओं की महानगरी, लाखों में पहुंचेंगे श्रद्धालु

Fri, 24 Nov 2023 05:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : हजारों परिवारों समेत सैकड़ों व्यापारियों ने टैंट-तंबू गाढ़कर गंगा की रेती में पड़ाव डाल लिया है। जबकि अगामी तीन दिनों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों के पार पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
मखदूमपुर गंगा मेला। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में तंबुओं की महानगरी बसने का सिलसिला तेजी पकड़ता जा रहा है। जहां हजारों परिवारों समेत सैकड़ों व्यापारियों ने टैंट-तंबू गाढ़कर गंगा की रेती में पड़ाव डाल लिया है। जबकि अगामी तीन दिनों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों के पार पहुंच जाएगी।

क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट कार्तिक पूर्णिमा मेले में उद्घाटन के दूसरे दिन श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया। मखदूमपुर गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर यह मेला इस बार करीब तीन किलोमीटर लंबी परिधि में बसा हुआ है, जहां धीरे-धीरे हर तरफ तंबुओं की महानगरी बसने का सिलसिला तेजी पकड़ता जा रहा है। जिससे मेले की रंगत में हर दिन चार चांद लगते जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
तंबुओं की नगरी। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की देर शाम तक गंगा मेले के विभिन्न सेक्टरों में करीब एक लाख श्रद्धालु और व्यापारी टैंट तंबू गाढ़कर पड़ाव डाल चुके हैं। मवाना से मखदूमपुर की ओर मेला स्थल तक पहुंचने वाले सभी संपर्क मार्गो पर भक्तों से भरे वाहनों की तादाद बढ़ती जा रही है। जिनमें सवार महिलाएं-बच्चे ढोलक की थाप पर गंगा मैया के गीत गाते हुए मेले में पहुंच रहें हैं। विभिन्न स्थानों से आ रहे श्रद्धालु भक्ति और मस्ती का अनूठा संगम कहलाए जाने वाले मखदूमपुर गंगा घाट मेले का मनचाहे ढंग में लुत्फ लेने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला
गंगा में डुबकी समेत धार्मिक अनुष्ठानों के बाद में महिलाओं को घरों की तरह यहां भी चूल्हा-चौका करने की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। श्रद्धा के सैलाब में हर पल तेजी आती जा रही है। मेले में श्रद्धालुओं का आगमन तेजी के साथ बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए क्षेत्रीय और मेला क्षेत्र में दुकान लगाने वाले व्यापारियों के चेहरों पर खुशी का माहौल है। लेकिन जिला पंचायत विभाग द्वारा की गईं तैयारियां अभी भी अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पाई हैं। पेयजल, बिजली आपूर्ति समेत अन्य व्यवस्थाओं के न होने से पड़ाव डाल चुके श्रद्धालुओं और दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

4 of 5
मेले में जाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम और सीओ ने निरीक्षण किया
मेला आयोजन से जुड़ी तैयारियों को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। एसडीएम अखिलेश यादव समेत सीओ आशीष शर्मा और मेला प्रभारी अजय पवार ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिन्होंने जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ जिला पंचायत द्वारा दी जाने वाली कई सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगा घाट, गंगा स्नान 2023 - फोटो : Amar Ujala
रेतीली सड़कों पर प्रभावित हो रहा आवागमन
मेले स्थल जाने वाली रेतीली सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। जिला पंचायत विभाग ही अपनी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कराने का दम भरता आ रहा है, लेकिन इसके बाद भी ठेकेदार मनमानी करने से बाज आने को तैयार नहीं हैं। जिसके चलते रेतीली सड़कों पर अपेक्षित मात्रा में फूस और कबाड़ न डाले जाने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, जहां परिवारों को लेकर आ रहे ट्रैक्टर जमीन में धंस रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें