फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Snaan 2023: गंगा किनारे बसने लगी तंबुओं की नगरी, स्नान मेले की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

Wed, 22 Nov 2023 06:43 PM IST
Dimple Sirohi रविंद्र चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, हस्तिनापुर/मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
गंगा घाट, गंगा स्नान 2023 - फोटो : Amar Ujala
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ और बाजार के सज जाने से मेले की रौनक बढ़ने लगी है। भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्रालियों से पहुंचे लोगों ने अपने डेरे लगाने शुरू कर दिए हैं। मेले में पहुंचने के लिए लोगों में होड़ लगी हुई है। गंगा स्नान के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान निकल पड़े हैं। सड़कों पर बैलगाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। इन खूबसूरत पारंपरिक बैलगाड़ियों और भैंसा बुग्गियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी सड़कों पर उमड़ पड़ती है। गंगा स्नान मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

 
विज्ञापन

2 of 7
गंगा घाट, गंगा स्नान 2023 - फोटो : Amar Ujala
हस्तिनापुर मखदुमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले गंगा स्नान उद्घाटन से एक दिन पूर्व जिलाधिकारी व एसएसपी ने कई प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेला स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया और समय रहते सभी तैयारियां को पूरा करने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन

3 of 7
बैलगाड़ी से मेले में जाते किसान - फोटो : Amar Ujala
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए जनपद के किसानों का गढ़मुक्तेश्वर के लिए कारवां बढ़ने लगा है। भैसा-बुग्गियों और बैलगाड़ियों की लाइन लगी रही। किसानों ने अपने भैंसों और बैलों की जोड़ी को सजा रखा था।

 

4 of 7
Ganga Snan - फोटो : अमर उजाला
रंग बिरंगी झूल आकर्षण का केंद्र
किसानों द्वारा अपने भैंसों और बैलों के ऊपर डाली गई रंग-बिरंगी झूल और स्पेशल बुग्गी यानी फिरक आकर्षण का केंद्र रही। इन्हें देखने के लिए लोग सड़क पर खड़े रहे। गढ़ मेला के लिए जा रहे पाथौली निवासी अंकुर और वरुण सांगवान ने बताया कि मेले में भैंसे और बुग्गी को आकर्षक दिखाने के लिए खर्च करना पड़ता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
मेले की तैयारियों का जायजा लेते डीएम और एसएसपी - फोटो : Amar Ujala
गढ़ गंगा मेला की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी
गढ़ गंगा मेले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा एवं निगरानी बढ़ाई गई है। बुधवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आशीष शर्मा के साथ मखदुमपुर गंगा घाट पहुंचकर उद्घाटन से एक दिन पूर्व तैयारी का  जायजा लिया। जिला पंचायत के माध्यम से आयोजित होने वाले मखदुमपुर गंगा घाट का बजट इस वर्ष करीब 48 लाख रुपए रखा गया है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
गंगा घाट, गंगा स्नान 2023 - फोटो : Amar Ujala
मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मखदुमपुर गंगा घाट पहुंचकर मेला अधिकारी को तैयारी पूरी करने के दिशा निर्देश दिए। वहीं एसपी रोहित सिंह साजवाण ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए को आशीष शर्मा को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पांच दिनों तक लगने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गंगा घाट, गंगा स्नान 2023 - फोटो : Amar Ujala
प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भले ही तैयारी को पूरा करने के दावे किए जा रहे हो लेकिन अभी तक मेला स्थल पर आदि अधूरी तैयारी है। गुरुवार को मखदुमपुर गंगा घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का उद्घाटन होगा। उद्घाटन के पूर्व अभी तैयारी पूरी होती नजर नहीं आ रही है। वहीं मेला स्थल पर जाने वाले सभी रास्ते जहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें