मेरठ जनपद में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। डिफेंस एनक्लेव में शुक्रवार सुबह 10 बजे छात्रा गौरी (24) पानी की टंकी से कूद गई। वहीं गंभीर अवस्था में छात्रा को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने छात्रा को एम्स के लिए रेफर कर दिया। वहीं छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।