फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखो 10 फीट लंबा अजगर: कमरे में देख सहम गया व्यक्ति, शोर मचाते हुए भागा, एक युवक ने मुंह भींचकर पड़क लिया

Wed, 20 Sep 2023 11:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : कमरे में अजगर सांप को देख व्यक्ति सहम गया। वह शोर मचाता हुआ दौड़ पड़ा और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। करीब दस फीट लंबे अजगर को देखकर लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन
घेर में निकला अजगर सांप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर में बुधवार की रात को एक व्यक्ति के घेर में अजगर सांप निकला। वहीं, करीब दस फीट लंबे अजगर को देखकर परिजन सहम गए।

विज्ञापन

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/Yc-ypqZ4Nl0?si=DsdHbsP4PRr9eELG" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen></iframe>
बताया गया कि गांव निवासी ललित शर्मा पुत्र ब्रिजेश शर्मा को बुधवार रात को अपने घेर में बने कमरे में अजगर सांप नजर आया। जिससे घबराकर वह घेर से बाहर की ओर शोर मचाता हुआ दौड़ पड़ा। वहीं, ललित की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसके पास पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अजगर वहीं पर बैठा हुआ था। इसके बाद अजगर सांप निकलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। 

वहीं, गांव के ही कुछ लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को अजगर मिलने की जानकारी दी। लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के युवकों ने बामुश्किल अजगर को पकड़ लिया और एक पिन्नी के बोरे मे बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें: सीसीएसयू में सुसाइड: बेहद हसमुख था प्रशांत, रात को दोस्तों संग की मस्ती फिर सुबह चुन ली मौत, साथी गुमसुम
विज्ञापन

उधर, वन विभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई। इसके बाद वन विभाग की टीम पिन्नी के बोरे मे बंद अजगर को अपने साथ लेकर चली गई।

यह भी पढ़ें: मां से हुई थी आखिरी बार बात: कहा था- सब कुछ ठीक है, फिर सबको क्यों रुला गया बीटेक का छात्र, सदमे में परिवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें