फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डेयरी संचालक से मांगी 10 लाख की रंगदारी, दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Nov 2023 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट थाना, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शालीमार गार्डन में सलमान गैंग के दो गुर्गों ने डेयरी संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


दिलशाद गार्डन निवासी वाहिद अली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद वह मां के साथ डेयरी में भैंसों को चारा डाल रहा था। तभी दो बदमाश काले रंग की बाइक पर पहुंचे और वाहिद से कहा कि अपनी सुरक्षा चाहता है तो 10 लाख की रंगदारी देनी होगी। साथ ही धमकी दी कि अगली बार नहीं कहेंगे और जान से मार देंगे। बदमाशों ने बताया कि उन्हें इलियास, सलमान गद्दी और दानिश ने भेजा है। 19 अक्तूबर को उसकी डेयरी पर गोली भी इलियास ने चलवाई थी। अब अगर पैसे न दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

इसके बाद वाहिद और उसके परिजन दहशत में हैं। वाहिद ने बताया कि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास है। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो को भेजा था जेल 
19 अक्तूबर की रात डेयरी में घुसकर सलमान गैंग के गुर्गों ने मारपीट और फायरिंग की थी। इस मामले में साहिल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले कोतवाली निवासी आसिफ, मजीद नगर निवासी शादाब उर्फ चूहा, कोतवाली बनी सराय निवासी समीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा भी बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें