फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे ने मिलकर की थी मीनाक्षी की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटे ने मिलकर की थी मीनाक्षी की हत्या, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। मीनाक्षी हत्याकांड का खरखौदा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लिसाड़ी गेट के रहने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। मृतका की सहेली ने उसकी बेटी को दो लाख रुपये में बेचकर शादी कर दी थी। मृतका एक लाख रुपये की डिमांड अपनी सहेली से कर रही थी। पैसे नहीं देने पर मां-बेटे ने मिलकर मीनाक्षी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि खरखौदा में दो अक्तूबर को महिला का गोली लगा शव मिला था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। महिला की पहचान मूल रूप से मुजफ्फरनगर और वर्तमान में कंकरखेड़ा की रहने वाली मीनाक्षी के रूप में हुई थी। इस मामले में मूल रूप से हापुड़ के धौलाना बीघेपुर और वर्तमान में लिसाड़ीगेट की रहने वाली मुन्नी पत्नी बिजेंद्र और उसे बेटे विक्की को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि महिला ने अपनी 16 साल की बेटी को देख-रेख के लिए मुन्नी को दिया हुआ था। मीनाक्षी और मुन्नी कंकरखेड़ा में एक फैक्टरी में साथ काम करते थे। तब से ही दोनों की जान-पहचान हो गई थी। मुन्नी ने मीनाक्षी की बेटी की दो लाख रुपये लेकर शादी कर दी। इस बात की जानकारी मीनाक्षी को हुई तो उसने एक लाख रुपये मांगे। इस पर मुन्नी और विक्की ने मीनाक्षी को हापुड़ ले जाकर मार दिया। शव को खरखौदा में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें