अतुल प्रधान ने कहा कि उनकी लड़ाई डॉक्टरों से नहीं बल्कि अव्यवस्था से है। यह लड़ाई जारी रहेगी।
आईएमए अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री से सिर्फ न्यूटिमा मामले में ही नहीं बल्कि शहर में डॉक्टरों और अस्पतालों में पिछले 15 सालों में जो घटनाएं हुई हैं, उनके मद्देनजर मिलने जा रहे हैं। उनसे मांग की जाएगी कि हमें मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत सुरक्षा दी जाए और पुलिस कर्मियों को हिदायत दी जाए कि हमारी सुरक्षा करें। जिस तरह से घटनाएं हो रही हैं, ऐसे हालात में मरीजों का इलाज करना मुश्किल हो रहा है। सभी का सम्मान है, लेकिन अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्या है मामला
दौराला क्षेत्र के मवीमीरा गांव निवासी सोनम की नवजात का गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल में कई दिनों तक इलाज चला था। सात नवंबर को डॉक्टर ने उसकी छुट्टी कर दी थी। इलाज के बिल को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। आरोप था बिल की रकम को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान और उनके समर्थकों की डॉक्टरों से कहासुनी हुई थी। बिना बिल दिए मरीज को ले गए थे। इस मामले में अतुल प्रधान और बच्ची के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें चार्जशीट लग चुकी है।
यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार