फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जली कोठी में मची चीख पुकार: फॉगिंग कर रहा था निगम, तीन बच्चों सहित नौ महिला बेहोश; प्रशासन के खिलाफ गुस्सा

Fri, 24 Nov 2023 11:17 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ

सार

नगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम द्वारा मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान फॉगिंग के धुएं से एक परिवार के तीन बच्चे और आठ महिलाएं बेहोश हो गई। लोगों ने निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी भी की है।
विज्ञापन
अस्पताल में महिला भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉगिंग के चलते महिला और बच्चों के बेहोश होने पर जली कोठी से जिला अस्पताल तक चीख पुकार मच गई। लोगों ने निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी भी की है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारियों को फॉगिंग की दवाई की जानकारी नहीं। अनट्रेंड कर्मचारी फॉगिंग कर रहे हैं। इस मामले में लोगों ने नगर निगम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। देर रात तक लोगों ने तहरीर नहीं दी। हालांकि नगर निगम, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पीड़ित परिवार को समझने में लगे हुए हैं और उनका पूरा इलाज करने का आश्वासन दिया हैं। 

विज्ञापन

अनटेंड कर्मचारियों को दी फॉगिंग की मशीन
नगर निगम ने फागिंग की मशीन और अनट्रेंड कर्मचारियों को दे रखी है। इसे लेकर पहले भी शिकायत हुई थी बताया गया है कि फागिंग की मशीन में जो कीटनाशक दवाइयां डाली जाती है उसको भी इसकी भी कर्मचारियों को जानकारी नहीं है फॉकिंग मशीन में अधिक मात्रा में कीटनाशक दवाई डालने के चलते कई बार हाथ से हुए हैं बताया जा रहा है कि जली कोठी में भी फॉकिंग मशीन में कीटनाशक दवाई की मात्रा ज्यादा थी जिसके चलते यह हादसा हुआ है। 

इनकी बिगड़ी हालत
जिला अस्पताल में शाहीन, सना, मीनाहा, गुलिस्ता, लुगाना, समजा बच्चे हमजा, आमिर, नासिर को भर्ती कराया है। जिनमें से शाहीन, गुलिस्ता और लुगाना की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई है।

जली कोठी में हुआ हादसा
नगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम द्वारा मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान फॉगिंग के धुएं से एक परिवार के तीन बच्चे और 8 महिलाएं बेहोश हो गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिसमें से चार महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी लगते ही सिटी मजिस्ट्रेट और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी अस्पताल में पहुंच गए। पीड़ित परिवार ने फॉगिंग करने वालों कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 



डेंगू के खिलाफ फॉगिंग कर रहा प्रशासन
जनपद में डेंगू का प्रकोप कम करने के लिए नगर निगम द्वारा महानगर में फॉगिंग कराई जा रही है। शुक्रवार को जली कोठी स्थित पूर्वा अहमद नगर में नगर निगम की टीम फॉगिंग कर रही थी। इसी दौरान बरकत अली के घर की तरफ फॉगिंग की मशीन का मुंह कर दिया। जिसके चलते बरकत की पत्नी सहित आठ महिला और 3 बच्चे बेहोश हो गए। जिसके चलते परिवार के अन्य लोगों में खलबली मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इससे पहला मामला तूल पकड़ता की फॉगिंग करने वाले कर्मचारी वहां से फरार हो गए है। लोगों ने पुलिस को जानकारी देकर बेहोश हुई महिलाएं और बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया। 

नगर निगम के खिलाफ हंगामा
पीड़ित परिवार ने फॉगिंग करने वाले कर्मचारी और नगर निगम के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। इस जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी जिला अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर से दोनों अधिकारियों ने बातचीत की। बताया गया कि चार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनको जनरल वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया है। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं और बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है फागिंग करने वाले कर्मचारियों की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

बरकत अली की मां का हुआ था इंतकाल
वार्ड 74 के सपा पार्षद शाहिद पहलवान के बरकत अली रिश्तेदार हैं। पार्षद ने बताया कि बरकत अली की मां का शुक्रवार सुबह इंतकाल हुआ था। जिसके चलते उनके घर पर रिश्तेदारों की आवाजाही लगी हुई थी। इसी दौरान गली में फॉगिंग करने वाले नगर निगम के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने फागिंग करने वाली मशीन का मुंह बरकत अली के घर की तरफ कर दिया और जिसका धुआं घर में फैल गया। इसी कारण महिलाएं और बच्चे बेहोश हुए हैं। इस मामले में निगम की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें