हैलो... मैं पॉवर एमडी बात कर रही हूं। आप पर बिजली का बिल बकाया है, कृपया जमा कर दें। कुछ इसी प्रकार से उपभोक्ताओं से बात कर प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ने बकाया वसूली के लिए फोन घुमाओ अभियान की शुरुआत की।
शुक्रवार यानी एक सितंबर से क्षेत्र के सभी 14 जिलों में बकाया वसूली के लिए फोन घुमाओ अभियान चलाया गया है। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्रा वी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से एक सितंबर से पश्चिमांचल के सभी छह जोन के जिलों में अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान पूरे माह चलाया जाएगा। सभी डिस्कॉम के चीफ इंजीनियर से लेकर लाइनमैन तक सभी को टारगेट दिया गया है। प्रतिदिन वह उपभोक्ताओं से बात करेंगे और बकाया जमा कराएंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुठभेड़ में 25 हजार इनामी घायल, युवक की मौत के मामले में खाकी पर गिरी गाज, पढ़ें ताजा खबरें