फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल के छात्रों का बेमियादी धरना 16वें दिन भी जारी, कमिश्नर से की कार्रवाई की मांग

Tue, 24 Sep 2019 09:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
धरने पर बैठे एमबीबीएस के छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में कॉलेज स्थानांतरण की मांग को लेकर ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्रों का धरना 16वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। समस्या के निस्तारण की मांग को लेकर तमाम छात्र शाम के समय कमिश्नर से मिलने उनके आवास पहुंचे। कमिश्नर ने बात सुनकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

 
छात्र शाहरुख, पंखुरी सिंघल, नेहा, अफशा ने बताया कि वह 16 दिन से बेमियादी धरने पर हैं। कई छात्र क्रमिक अनशन पर हैं। शासन और प्रशासनिक स्तर पर समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। इसे लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों में मायूसी है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: एमबीबीएस के 96 छात्र दोषी, 24 को तीन माह के लिए किया निष्कासित, ये है मामला
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह नीट जैसा कठिन एग्जाम पास कर काउंसिलिंग के जरिए आए हैं। सभी छात्र मध्यम वर्गों से हैं, जिनके अभिभावकों ने लोन लेकर उनकी फीस भरी है। अब पढ़ाई बीच में बाधित होने से सभी टेंशन में हैं। छात्रों ने जल्द से जल्द कॉलेज स्थानांतरण कराने की मांग प्रशासन से की है। 
विज्ञापन


उधर, तमाम छात्र शाम के समय कमिश्नर संजय कुमार से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। मिलने के लिए पहुंचने वालों में उमर, इकरा, वर्तिका, अर्पित, शाहरुख, जिशान, तारिब, सत्योम, फिरोज आदि शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें