फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati Birthday: BSP नेता सूरज सिंह बोले- पूरे देश में दबे-कुचले लोगों का आंदोलन है बसपा

Mon, 15 Jan 2024 04:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Mayawati Birthday : बसपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि बसपा पूरे देश में दबे, कुचले लोगों का आंदोलन है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और समाजवादी पार्टी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
मेरठ में बसपा का कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी के मेरठ समेत कई जनपदों के प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि पूरे देश में दबे-कुचले लोगों का आंदोलन बसपा है। जिसको बहन जी के नेतृत्व में पूरे देश में चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा की विचारधारा, सामान्य पैदा करना, आपसी भाईचारा बनाए रखना, गरीबों व दबे कुचले लोगों की आवाज बुलंद करना और सत्य पर आधारित रहना है। जबकि भाजपा की विचारधारा समाज को धर्म के नाम पर तोड़ना, झूठे वादे करना और गरीबों के अधिकारों पर कुठाराघात करना है।

सूरज सिंह सोमवार को शास्त्री नगर स्थित काशीराम पार्क में बसपा सुप्रीमो मायावती के 68वें जन्मदिन समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी आज पूरे देश में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस समारोह के रूप में मना रही है।

इस दौरान उन्होंने जहां लोगों को दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की कार्यप्रणाली और बलिदान की याद दिलाई तो वहीं बसपा शासन काल में जनता के लिए किए गए कार्य भी गिनाए। उन्होंने जहां भाजपा को पाखंडवाद और भ्रष्टाचार की पार्टी बताया तो वहीं समाजवादी पार्टी पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सरकार बनते ही दलित पिछड़े महापुरुषों के नाम पर बनाए गए संस्थाओं व जिलों के नाम बदलने का काम किया।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को उनकी औकात याद दिलानी है। उन्होंने बसपा के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह एकजुट होकर बहुजन समाज पार्टी और मुखिया द्वारा जनहित किए गए कार्यों की चर्चा करने का काम करें।

यह भी पढ़ें: UP: मुनव्वर राणा के निधन से वेस्ट यूपी में छाया शोक, पूरी दुनिया में थी मकबूलियत, कभी भूल नहीं पाएंगे लोग
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मायावती ने समस्त ओबीसी, अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग के लिए काम किया। जिसको आज भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता महिलाओं के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाएं कर रहे हैं लेकिन, प्रधानमंत्री बोलने को तैयार नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह पाल ने की। 

यह भी पढ़ें: Weather Update: घने कोहरे से थमी रफ्तार, बर्फीली हवाओं से कांपा वेस्ट यूपी, न्यूनतम पारा पहुंचा 2.9 डिग्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें