फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई जन जागरण यात्रा, मुस्लिमों ने पुष्प वर्षा से किया जोरदार स्वागत

Mon, 15 Jan 2024 03:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Ram Mandir : श्री रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्रांतिधरा मेरठ में सोमवार को जन जागरण यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुस्लिमों ने भी पुष्प वर्षा से जन जागरण यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
मेरठ में जन जागरण यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्री रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्रांतिधरा मेरठ में सोमवार को जन जागरण यात्रा निकाली गई। खास बात यह है कि इस दौरान हजारों मुस्लिमों ने यात्रा पर फूल बरसा कर स्वागत किया।  

विज्ञापन


बताया गया कि यह जन जागरण यात्रा कंकरखेड़ा बाईपास रोड से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर पर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह जन जागरण यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत हुआ। बताया गया कि ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर पर ही जन जागरण यात्रा का समापन हुआ।

जन जागरण यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता व राम जन्मभूमि आंदोलन कार सेवक पंडित सुनील भराला के नेतृत्व में निकाली गई जन जागरण रथ यात्रा का मुस्लिमों ने भी जगह-जगह पर स्वागत किया। इस दौरान जन जागरण रथ यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: Weather Update: घने कोहरे से थमी रफ्तार, बर्फीली हवाओं से कांपा वेस्ट यूपी, न्यूनतम पारा पहुंचा 2.9 डिग्री

जन जागरण यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जन जागरण रथ यात्रा के दौरान राम मंदिर का भव्य नजरा देखकर शहरवासी भी काफी उत्साहित नजर आए। उधर, मुस्लिमों ने यात्रा का स्वागत भी किया और करीब एक किलोमीटर तक पैदल भी चले। वहीं, आपसी भाईचारे की यह तस्वीर देखकर सभी धर्म के लोग काफी खुश हुए।

यह भी पढ़ें: UP: मुनव्वर राणा के निधन से वेस्ट यूपी में छाया शोक, पूरी दुनिया में थी मकबूलियत, कभी भूल नहीं पाएंगे लोग
विज्ञापन

जन जागरण यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वरिष्ठ नेता व राम जन्मभूमि आंदोलन कार सेवक पंडित सुनील भराला ने बताया कि जन जागरण यात्रा 21 जनवरी तक लगकर चलेगी। बताया कि यह यात्रा मेरठ और हापुड़ शहर में लगभग सभी जगहों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार यानी आज यह यात्रा करीब 50 किलोमीटर चलकर ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर पहुंचेगी। सुनील भराला ने बताया कि औघड़नाथ मंदिर पर कार सेवकों को सम्मानित किया जाएगा। यह यात्रा आज यहीं पर विश्राम करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें