फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News : मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को दबोचा

Sat, 20 Jan 2024 09:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में मवाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना में नासरपुर की ओर जाने वाली नहर पटरी पर शनिवार शाम को हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को नहर पटरी पर नासरपुर की ओर जाते हुए रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश आकाश उर्फ हर्ष निवासी अलीपुर परीक्षितगढ़ पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

इसके बाद पुलिस ने बदमाश जितेंद्र निवासी अलीपुर थाना परीक्षितगढ़ समेत दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बताया कि दोनों बदमाश चार नवंबर को कलेक्शन एजेंट से हुई डेढ़ लाख की लूट में वांछित चल रहे थे।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे मेरठ के 10 रत्न, बोले-अयोध्या से निमंत्रण पुण्यकर्मों का फल
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए मेरठ जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है। गिरफ्तार दूसरे बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों बदमाशों का इतिहास भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें: SP-RLD Alliance: पांच सीटों पर माथापच्ची जारी,जयंत सिंह या चारू चौधरी समेत RLD की दौड़ में ये नाम आगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें