फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम टिप्स : दसवीं में चैप्टर वाइज याद करें गणित के सूत्र, पूरे अंक पाने के लिए करें ये जरूरी काम

Thu, 09 Jan 2020 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष गणित का पेपर काफी चुनौती भरा हो सकता है। बोर्ड इस बार स्टेंडर्ड और बेसिक मैथ्स दो पेपर लेगा। विद्यार्थी इन 39 दिनों में जरूरी है कि गणित में चैप्टर वाइज क्रमानुसार गणित के फार्मूलों  को याद करें और रिवीजन करें। सूत्रों को समझें साथ ही चिह्न को भी समझें।

विज्ञापन

गणना की छोटी-छोटी गलतियों को दूर करें, ताकि जवाब के पूरे अंक मिल सकें। सवाल हल करने के बाद उसे एक बार जांच भी लें। एक्स एक्सिस और वाई एक्सिस को सही लिखें। सवाल को हल करने की स्टेप को सही फॉलो करें, ताकि स्टेप पर भी अंक मिल सकें।

विज्ञापन

ग्राफ बनाने में मापों व आकार का ध्यान रखें। त्रिकोणमिति में हाइट और दूरी के सवाल में सही चित्र बनाएं। पिछले सालों के प्रश्नपत्रों को निरंतर हल करते हुए ग्राफ व कोणों का अभ्यास करें। पेपर को अधिक अंकों वाले सवाल से हल करना शुरू करते हुए कम अंकों के सवालों पर आएं।

बेसिक और स्टेंडर्ड मैथ दोनों की तैयारी जरूरी
बोर्ड ने दसवीं कक्षा में गणित विषय को दो भागों में बांटा है। बेसिक और स्टेंडर्ड मैथ। छात्रों को दोनों ही किताबों को अच्छे से पढ़ना होगा और रिवीजन भी करना होगा। स्टेंडर्ड और बेसिक दोनों ही गणित के पेपर भी अलग होंगे।
पेपर हल करते समय भी इस बात का ख्याल रखना होगा। स्टेंडर्ड या बेसिक जिस गणित का पेपर हल कर रहे हों उसका पूरा नाम कॉपी पर अवश्य मेंशन करें। - नवल सिंह, प्रिंसिपल केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें