फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की माैत: कमरे में पंखे से लटका मिला शव, आठ माह की गर्भवती थी आसमीन, पति समेत तीन पर मुकदमा

Tue, 01 Oct 2024 11:14 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे सरधना में आठ माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना  गांव महादेव में आठ माह की गर्भवती आसमीन का शव सोमवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। महिला के दादा की तहरीर पर पुलिस ने पति जीशान, सास निजरा, ननद शहजादी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


गांव अटाली निवासी यासीन थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर ने तहरीर में बताया कि उनकी पौत्री आसमीन पुत्री याकूब की शादी दो साल पहले सरधना थाना क्षेत्र के गांव महादेव में हुई थी। आसमीन आठ माह की गर्भवती थी।
 

यह भी पढ़ें: BKU Protest: वार्ता विफल, पांचवें दिन भी थाने पर डटे किसान, गन्ना समिति चुनाव में धांधली की सीएम से की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के एक लाख रुपये और बाइक की अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आसमीन का उत्पीड़न कर रहे थे। आसमीन ने ससुराल वालों के मारपीट करने की सूचना भी पुलिस को दी थी।

विवाहिता ने कुछ महीने पहले भी परिजनों को मारपीट की सूचना दी थी। मायके पक्ष का कहना है कि सोमवार को साढ़े तीन बजे महादेव गांव से आसमीन की मौत की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस संबंध में सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें