फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावा में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रावा में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव रावा में एक विवाहिता कमरे में संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकी मिली। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप उसके सुसराल वालों पर लगाया है। मृतका के भाई ने उसके पति सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की जांच सीओ सरधना कर रहे हैं।
गांव रावा निवासी अंकित पुत्र रणवीर सिंह का विवाह तीन वर्ष पूर्व लालकुर्ती निवासी निशा से हुआ था। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे। मृतका निशा के भाई मयूर यादव ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसके सुसराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन की फांसी लगाकर हत्या कर दी। निशा का शव उसके कमरे में छत के हुक से लटका मिला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या करने का आरोप सुसराल वालों लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

मयूर यादव ने निशा के पति अंकित, ससुर रणवीर सिंह, सास दुलारी, ननद आकृति, ननदोई दीपक व एक अन्य के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरधना सीओ आरपी शाही के अनुसार घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें