फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नई नवेली दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन ही किया ऐसा कारनामा, दूल्हे के उड़े होश

Tue, 01 Aug 2023 10:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक ने अपनी नई दुल्हन समेत आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक का आरोप है कि उसकी नई दुल्हन ने उसके साथ फ्रॉड कर फरार हो गई है।
विज्ञापन
bride - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में रुपये देकर शादी करने के बाद भी यशपाल ठगी का शिकार हो गया। शादी के तीसरे ही दिन लुटेरी दुल्हन लाखों का माल समेट कर घर से फरार हो गई। पीड़ित ने डीएम से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक सैनिक विहार निवासी यशपाल ने बताया कि खुद को मैरिज ब्यूरो संचालक बताने वाले तीन व्यक्तियों ने उसके बेटे सुशील की शादी कराने का झांसा दिया था। जिसके बदले में आरोपियों ने उससे एक लाख 20 हजार की रकम वसूली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने बाप-बेटे की हस्तिनापुर में एक महिला और उसकी बेटी से मुलाकात कराई। महिला की बेटी को तलाकशुदा बताते हुए बीती 25 जून को आरोपियों ने नंगला ताशी के शनि मंदिर में सुशील की शादी करा दी।

आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन घर में रखी 35 हजार की नकदी और लाखों के जेवरात समेटकर फरार हो गई। इस संबंध में जब आरोपियों से शिकायत की तो वे लोग मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे।

पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी आफिस पहुंचकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सीओ दौराला को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें