फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आज से गुलजार होगा शहर का हर बाजार, बरात घर भी खुलेंगे

Mon, 15 Jun 2020 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बाजार - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
मेरठ में लंबे समय से बंद चले आ रहे शहर के बाकी बाजार भी सोमवार को गुलजार हो जाएंगे। एसीएम और सीओ सिविल लाइन ने रविवार को इसकी अनुमति दे दी। इनमें प्रमुख रूप से शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट, साकेत गोल मार्केट, जेल चुंगी, नौचंदी, सिविल लाइन, हापुड़ अड्डा और गढ़ रोड से जुड़े बाजार हैं।
विज्ञापन


एसीएम द्वितीय चंद्रेश कुमार और सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि क्षेत्र के ये बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे। दुकान स्वामी को दुकान पर मास्क, सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था बनानी होगी। क्षेत्र के बरात घर भी खुलेंगे। लेकिन विवाह जैसे समारोह के लिए मजिस्ट्रेट से अनुमति जरूरी होगी।

केवल 30 लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। विवाह मंडप में शस्त्र लेकर जाना प्रतिबंधित रहेगा। पालन न करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी बाजार दायीं ओर बायीं पटरी के क्रम में खुलेंगे। सोशल डिस्टेंस और कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह खोले जाएंगे क्षेत्र के बाजार
बाजार का नाम - पटरी/दिन पटरी/दिन
मवाना रोड - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायी पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
राजेंद्र नगर - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायी पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
कसेरूबक्सर - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायी पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
आईआईएमटी रोड - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायी पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
गंगासागर रोड - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायी पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार

गोल मार्केट साकेत - सोमवार से शनिवार
जेल चुंगी/किला रोड - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायी पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
कमालपुर गढ़ रोड - दायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
साकेत चौराहा से जेलचुंगी - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायी पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
नंगलाबट्टू - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायी पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
जेल चुंगी से काली नदी - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायी पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
मंगलपांडे नगर - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायी पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
गढ़ रोड - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायीं पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
तेजगढ़ी से हापुड़ चुंगी - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायीं पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार

सोहराबगेट से मिमहेंस कट - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायीं पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
सेंट्रल मार्केट - बायीं पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार - दायीं पटरी : बुधवार, शुक्रवार, रविवार
हंस चौराहे से लोकप्रिय पुलिया - बायीं पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार - दायीं पटरी : बुधवार, शुक्रवार, रविवार
लोकप्रिय पुलिया से गढ़ रोड - बायीं पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार - दायीं पटरी : बुधवार, शुक्रवार, रविवार
तांगा मार्केट से गंदा नाला - बायीं पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार - दायीं पटरी : बुधवार, शुक्रवार, रविवार
हंस चौराहा से सीताराम पुलिया - बायीं पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार - दायीं पटरी : बुधवार, शुक्रवार, रविवार
पशु अस्पताल से हापुड़ अड्डा - बायीं पटरी: बुधवार, शुक्रवार, रविवार
हापुड़ अड्डा से एल ब्लॉक चौकी - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
शिव चौक से शिवाजी रोड - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायीं पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
गढ़ रोड से कीर्ति पैलेस - बायीं पटरी : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार - दायीं पटरी : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें