संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। उन्होंने महिलाओं से संबंधित मामलों को सुना। इस दौरान नौ प्रकरण प्राप्त हुए। अहलावत ने संबंधित अधिकारियों को इन प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
अहलावत ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं से अपनी बात खुलकर रखने का भी आग्रह किया। पुलिस अधिकारियों से महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं का संज्ञान प्राथमिकता पर लेने और त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
जनसुनवाई के बाद मनीषा अहलावत ने ग्राम पंचायत इंचौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में जनचौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। छोटे बच्चों का अन्न प्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की गई।
-