फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरोपी शिक्षक ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षक पर छात्राओं से अश्लील हरकत का है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। समयपुर गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत के मामले में आरोपी शिक्षक सुधाकर ने प्रधानाध्यापक देवेश शर्मा पर छात्राओं को बहला-फुसलाकर उसके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
शिक्षक सुधाकर सिंह पर मासूम छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला उजागर हुआ है। इस प्रकरण में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद छात्राओं के अभिभावकों की तरफ से सीएम पोर्टल व जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। इसकी जांच बीएसए आशा चौधरी ने खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार से कराई है। जांच के बाद मंगलवार को बीईओ ने बीएसए मेरठ को रिपोर्ट सौंप दी। अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर अब आरोपी शिक्षक ने भी मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक का कहना है कि प्रधानाध्यापक देवेश शर्मा उनके साथ राजनीति कर रहे हैं। जो उनसे व्यक्तिगत रूप से द्वेष भावना रखते हैं। उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी को भी पत्र लिखा। आरोपी शिक्षक का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद ही विभाग इसमें कोई कार्रवाई करे। क्योंकि उसने स्कूल में कोई भी अमानवीय व्यवहार व अश्लील हरकत किसी छात्रा के साथ नहीं की है।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वह जांच कर रिपोर्ट गोपनीय रखते हुए बीएसए को सौंप चुके हैं। आगे की कार्रवाई बीएसए द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें