फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान पुजारी का मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औघड़नाथ मंदिर में पुजारी का मोबाइल चोरी
विज्ञापन

मेरठ। औघड़नाथ मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बावजूद जलाभिषेक के दौरान पुजारी नारायण सिंह की जेब से मोबाइल चोरी कर लिया गया। पुजारी की ओर से सदर बाजार थाने में तहरीर दी गई है।
मूलरूप से बनारस निवासी नारायण सिंह माधवपुरम में परिवार के साथ रहते हैं और क्षेत्रीय मंदिर में पुजारी हैं।
शुक्रवार को शिवरात्रि पर वह बेेटे के साथ कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। बताया जाता है कि जलाभिषेक के समय गर्भगृह में अधिक भीड़ होने के कारण किसी ने उनके कुर्ते की जेब से मोबाइल उड़ा दिया। एकाएक मोबाइल चोरी होने का एहसास होने पर उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मंदिर के प्रवेश एवं निकासी द्वार बंद करा दिए। कुछ लोगों की तलाशी भी ली गई, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। पुलिस पुजारी और उनके बेटे को लेकर थाने आ गई। पुजारी नारायण सिंह ने बताया कि चोरी होने के कुछ देर बाद उन्होंने फोन मिलाया था, जिस पर घंटी जा रही थी, लेकिन कुछ देर बाद ही वह बंद हो गया। इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल राणा का कहना है कि जरूरत पड़ने पर गर्भगृह के सीसीटीवी कैमरा भी खंगाला जाएगा।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें