फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंतिम गेंद पर छक्के से मंढियाई टाइगर्स बनीं चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव मंढि़याई में एमसीसी क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। खिताबी मुकाबले में मदरसा राइडर्स और मंढियाई टाइगर्स आमने-सामने रहीं। अंतिम गेंद तक चले बेहद रोमांचक मैच में मंढियाई टाइगर्स ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मदरसा राइडर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंढियाई टाइगर्स की टीम ने सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी की। मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए पांच रन की दरकार थी। आखिरी गेंद पर बल्लेबाज राशिद अलवी ने छक्का जड़कर टीम को यादगार जीत दिला दी। मंढियाई टाइगर्स की ओर से वाजिद खान ने 66 रनों की शानदार पारी खेली। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अफजल खान ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर अमजद खान, शाहरुख, जावेद पठान, फोनी मलिक, अय्यूब सलमानी, जीशान समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें