फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: खरखौदा के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में गाजियाबाद में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामा

Tue, 15 Dec 2020 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतक युवक व हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ से सटे खरखौदा में सोमवार देर रात एक व्यक्ति की गाजियाबाद के सिंहानी में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप  लगाते हुए मंगलवार सुबह बस स्टैंड पर हंगामा करा दिया। इसके बाद व्यक्ति के शव को वापस गाजियाबाद पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरखौदा कस्बा के मोहल्ला पुबियान निवासी अमित शर्मा उर्फ चुनमुन (34) वर्ष पुत्र लालचंद दीक्षित गाजियाबाद के सिहानी में डीपीएस स्कूल के पास रोटी बनाने की मशीन की फैक्ट्री फोटोसेस में काम करता था सोमवार दोपहर के समय अज्ञात कारणों से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के तीन बजे फोन पर परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। कंपनी स्वामी मंगलवार तड़के करीब पांच बजे एंबुलेंस में मृतक के शव को लेकर खरखौदा पहुंचा जहां परिजनों ने एंबुलेंस को बस स्टैंड पर ही रोक दिया और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
 
कंपनी स्वामी व मृतक के परिजनों में करीब पांच घंटे की जद्दोजहद के बाद मृतक के शव को वापस गाजियाबाद पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जाया गया।

परिजनों का आरोप है कि सोमवार दोपहर तीन बजे अमित के सर में चोट लगने बताई गई, लेकिन कंपनी स्वामी ने मंगलवार सुबह तीन बजे उसकी मौत होने के बाद फोन पर परिजनों को सूचना दी थी जिसके चलते उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें