फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मुद्दत से बंद पड़े मकान से आ रही थी भयंकर बदबू, लोगों ने झांककर देखा तो हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 17 May 2022 04:08 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर के स्योहारा में एक बंद पड़े मकान में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि मकान से भयंकर बदबू आ रही थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में  स्योहारा थानाक्षेत्र में  मुद्दत से बंद पड़े एक मकान से शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


गांव रतनपुरा में मुद्दत से एक बंदपड़े मकान में से बदबू आ रही थी। गांव में इस पर चर्चा हुई। तो कुछ ग्रामीणों ने मकान में झांककर देखा। एक कमरे में छत के कुंदे से एक शव लटक रहा था।  मकान में शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान को खोला।

यह भी पढ़ें: BKU split: भाकियू में दो फाड़ होने पर राकेश टिकैत ने साधा निशाना, कहा-पहले भी जाते रहे लोग, सरकार पर उठाए सवाल
विज्ञापन


शव को नीचे उतारकर उसकी शिनाख्त कराई गई। शव गांव के ही रिहान 22 पुत्र शमीम का था। जो तीन चार दिन से गायब था। शव में से बहुत दुर्गंध आ रही थी। शव सड़ी गली अवस्था में था। थानाध्यक्ष
विज्ञापन


आशीष कुमार तोमर ने बताया कि मकान कयूम सलमानी नामक व्यक्ति का है, जो परिवार सहित मज़दूरी करने के लिए लंबे समय से बाहर गया हुआ है। उसके पीछे मकान बंद ही रहता था। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें